former chief justice, altamas kabir, passes awayनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : आज भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर का कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया। अल्तमस काफी समय से बीमार चल रहे थे. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 68 वर्षीय न्यायमूर्ति कबीर ने दो बजकर 52 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे.

न्यायमूर्ति कबीर 29 सितंबर, 2012 को प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे और 19 जुलाई, 2013 को अपने पद से सेवानिवृत हुए थे. अल्तमस का जन्म 19 जुलाई, 1948 में हुआ था। उन्होंने 1973 में वकील के रूप में पंजीकरण हासिल किया और जिला न्यायालयों एवं कलकत्ता उच्च न्यायालय में वकालत की।

अल्तमस को 6 अगस्त, 1990 में कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उसके पश्चात उन्हें एक मार्च, 2005 को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें नौ सितंबर, 2005 को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बनाया गया।

सात साल बाद उन्हें 29 सितंबर 2012 में भारत का 39वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह 19 जुलाई 2013 में सेवानिवृत होने से पहले 292 दिनों तक इस पद की शोभा बढाते रहे थे.

Adv from Sponsors