fire, plastic factory, Bhiwandi, Maharashtraनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : मुंबई के पास भिवंडी के इलाके में एक प्‍लास्टिक फैक्‍ट्री में भीषण आग लग गई है। यह आग इतनी तेज़ हैं की इसमें झुलसकर 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप घायल हैं।

हादसे में मारे गये लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक 16 महिलाएं अभी भी जलती हुई फैक्‍ट्री के अन्दर फंसी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है.

हादसे वाली जगह पर दमकल की गाडि़यां पहुंच गई हैं और आग बुझाने के लिए लगातार मशक्कत की जा रही है. प्रशासन की तरफ से इस हादसे में जांच के आदेश दे दिए गये हैं. हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भारती कराया गया हैं जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है. अभी मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है.

Adv from Sponsors