Baba-Ramdev

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)। स्वामी विवेकानंद की जंयती के मौके पर बाबा रामदेव और छत्तीसगढ़ सरकार ने मिलकर विश्व रिकार्ड बनाया। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बाबा राम देव के साथ भारी मात्रा में लोग इकट्ठे हुए। 3 दिवसीय शिविर के पहले दिन 55 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार के 5 आसन किए।

इसी के साथ बाबा ने एक साथ एक लाख लोगों को साथ सूर्य नमस्कार कराने का विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। रामदेव के साथ इस शिविर में छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह ने भी हिस्सा लिया।

इस शिविर में करीब 35 हजार स्कूली बच्चों ने भी शिरकत की। वहां के प्रशासन ने बच्चों को शिविर तक लाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। कार्यक्रम कामयाब करने के लिए 300 से ज्यादा प्रशिक्षकों को वहां तैनात किया गया था।

Adv from Sponsors