भोपाल। भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में ग्रंथालय अधिकारी (डीएसपी) फरीद बजमी को शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर मप्र पुलिस ने उनकी सेवाओं को विशिष्ट मानते हुए विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा। यह पदक विशिष्टसेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक भी कहलाता है। यह पदक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मोती लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रदान किया। इसके पूर्व भी उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस पदक समेत अन्य प्रकार के तीन पदक मिल चुके हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय का गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार भी मिल चुका है। वे बंगलादेश, मारीशस, रुस में आयोजित भारत महोत्सव में भागीदारी करते हुए मप्र पुलिस का नाम रोशन कर चुके हैं। इसके अलावा वे रंगकर्मी और रंग मंच निर्देशक भी हैं। इसके कारण करीब दो दर्जन देशों की यात्रा भी कर चुके हैं।

Adv from Sponsors