लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मतगणना के बीच में ही मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती तो कराया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक मतगणना केंद्र पर सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की हार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती देखने पहुंचे थे, लेकिन अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़े।

मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पर आए थे। तभी वो नतीजे देखते हुए गश खाकर कुर्सियों पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।।

देशभर में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग चल रही है। रुझानों में बीजेपी 300 पार आंकड़े पार करती हुई दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश में खासकर बीजेपी बड़ी जीत की ओर है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हारते हुए दिखाई दे रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी बाजी मारी थी। यहां की 29 लोकसभा सीटों में से 27 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था। जबकि कांग्रेस केवल 2 ही सीटें जीत पाई थी।

मंदसौर सीट पर भाजपा के सुधीर गुप्ता 129342 वोटों से आगे

रुझान में मध्यप्रदेश की मंदसौर संसदीय सीट पर भाजपा के सुधीर गुप्ता कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन से 129342 वोटों से आगे।

रुझानों में जबलपुर सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह 124084 वोटों से आगे

रुझानों में मध्यप्रदेश की जबलपुर संसदीय सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कांग्रेस के विवेक कृष्ण तन्खा से 124084 वोटों से आगे।

मंडला संसदीय सीट पर भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते 22906 वोटों से आगे

रुझान में मध्यप्रदेश की मंडला संसदीय सीट पर भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते कांग्रेस के कमल सिंह मरावी से 22906 वोटों से आगे।

मुरैना-श्योपुर सीट पर BJP के नरेंद्र सिंह तोमर 10000 से अधिक मतों से आगे

मध्यप्रदेश के मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस के रामनिवास रावत से तीसरे राउंड में करीब 10000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से जीत की ओर बढ़ रहे बीजेपी

मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा क्षेत्र में मतगणना के दौरान बीजेपी की बढ़त में लगातार इजाफा। जीत की ओर बढ़ रहे बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी से 2.20 लाख से ज्यादा मतों के विशाल अंतर से आगे।

Adv from Sponsors