Rat-Science-1

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया):  प्रकृति ने हर स्तर पर एक निश्चित रुपरेखा तैयार की हुई है। जिसकी वजह से हर क्रिएचर की एक तस्वीर हमारे दिमाग में छपी हुई है। जब भी इससे अलग कुछ दिखाई देता है तो वो हमारी आंखों को अटपटा सा मालूम पड़ता है।

चीन में ऐसा ही कुछ हुआ। वहां की सोशल मीडिया पर एक दो मुंह वाले चूहे की तस्वीरें वायरल होने लगी। जब इसकी पड़ताल की गई तो मालूम चला कि ऐसा वाकई में हुआ है। दरअसल एक चीनी वैज्ञानिक ने ही ऐसा किया है। उसने एक चूहे के सिर पर दूसरे चुहे का सिर जोड़ने में कामयाबी पाई है। चौंकाने वाली बात है कि ट्रांसप्लांट के बाद वो चूहा भी प्रतिक्रिया दे रहा था जिसका शरीर दूसरे चूहे से जोड़ा गया था।

कैसे किया ये 

वैज्ञानिक ने बड़े चूहे की पीठ पर एक छोटे चूहे (जिसे डोनर चूहा कहा जा रहा है) उसका हिस्सा जोड़ दिया। हालांकि ऐसा करने के बाद दो चूहे सिर्फ 36 घंटे तक जिंदा रह पाए। ट्रांसप्लांटेसन के बाद डोनर चूहा आँखे भी झपका रहा था और दर्द भी महसूस कर रहा था।

Rat-Science

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here