Doctor

नई दिल्ली। डॉक्टर को भगवान का रुप कहा जाता है। लेकिन कई बार ऐसी तस्वीरें आती हैं जिसमें डॉक्टर भगवान कम शैतान ज्यादा लगते हैं। राजस्थान के जोधपुर के फेमस अस्पताल उम्मेद के डॉक्टरों का एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में ही बहस कर रहे हैं। जबकि बेंच पर मरीज दर्द से कराह रही है।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के थियेटर में लेटी महिला की हालत नाजुक थी। पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी थी और ऑपरेशन करके बच्चे को बाहर निकालना था। इसी बीच गायनेकोलॉजिस्टिक और एनेस्थेटिक आपस में झगड़ने लगे। उनके झगड़े के बीच में महिला की तकलीफ की आवाजे सुनाई दे रही हैं। जानकारों की मानी जाए तो मृत बच्चे का शरीर में रहना गर्भवती के लिए खतरनाक साबित हो सकता था।

वीडियो ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के रवैये की पोल खोल कर रख दी है। सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है क्योंकि ये वीडियो मोबाइल से बनाया दिख रहा है जबकि ऑपरेशन थियेटर में मोबाइल ले जाना सख्त मना होता है, क्योंकि मोबाइल इंफेक्शन और रेडियशन का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है।

Adv from Sponsors