UP-Polls

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया):  उत्तर प्रदेश में सपा की दरार से प्रशांत किशोर की रणनीति को एक नया रास्ता मिल गया। राहुल और अखिलेश के बीच की बातचीत का रास्ता पीके ने खोज निकाला। सूत्रों की माने तो राहुल और अखिलेश के बीच बातचीत के लिए पीके ने डिंपल यादव और प्रियंका गांधी को चुना।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी और डिंपल यादव में मेलजोल बढ़ा है। दोनों का मिलना जुलना इस बात का सबूत है कि अखिलेश और राहुल के बीच बातचीत सही दिशा में जा रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन पार्टी सूत्र इस बात की जानकारी दे रहे हैं।

बाहरी तौर पर प्रियंका कांग्रेस के लिए सिर्फ प्रचार करेंगी लेकिन भीतर से वो टिकट बंटवारें से लेकर रैलियों के शेड्यूल तक प नजर बनाए हुए हैं। डिंपल भी अखिलेश के साथ इस चुनाव को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। ऐसे में जानकारी ये भी मिल रही है कि जल्द ही डिंपल और प्रियंका एक मंच पर नजर आएंगी।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here