digvijay singh talks about pm narendra modi in jodhpur

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अक्सर विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक बयान दिया है. दिग्विजय सिंह का कहना है कि मोदी 2019 का आम चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान के साथ जंग भी करवा सकते हैं.

एक निजी कार्यक्रम में जोधपुर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश को पाकिस्तान से जंग में झोंकने के लिए माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी सरकार लोगों से किए गए वायदों को पूरा नहीं कर रही है. इसलिए उसके पास चुनाव जीतने का दूसरा रास्ता नहीं बचा है.

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके. उन्होंने चुनाव आयोग के इस दावे पर भी सवाल उठाए की EVM से छेड़छाड़ मुमकिन नहीं है. उन्होंने दावा किया कि उनसे एक ऐसा शख्स मिला था, जिसने 2 करोड़ रुपये के एवज में एक विधानसभा चुनाव के नतीजे बदलने की पेशकश की थी. इससे पहले कई कांग्रेसी नेताओं के साथ बीएसपी, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी भी EVM पर सवाल उठा चुके हैं.

Adv from Sponsors