congress

नई दिल्ली। कांग्रेस का दायरा चुनाव दर चुनाव सिकुड़ता जा रहा है। इसको देखकर पार्टी के आलाकमानों की चिंता अब बड़ी होती जा रही है। कांग्रेस के रिनोवेशन को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने। सिंह ना न्यू इंडिया के तर्ज पर न्यू कांग्रेस बनाने की बात की है। उनका मानना है कि अब पार्टी में युवाओं को तरजीह दी जानी चाहिए।

कांग्रेस के राज्यसभा से सांसद दिग्विजय वे ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें नए लोगों और विचारों को नया कांग्रेस बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी इस मौके पर आगे आएंगे और कुछ जरूरी कदम उठाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद बनी एंटनी कमेटी और फ्यूचर चैंलेज कमेटी की रिपोर्ट कहां हैं। दिग्विजय ने 2019 के चुनावी रथ के लिए कांग्रेस के अंदर बिगुल फूंकने की कोशिश की है।

Adv from Sponsors