दिल्ली: डेटिंग ऐप से अनजान शख्स से दोस्ती करना दिल्ली के एक रिटायर्ड विंग कमांडर और पायलट की पत्नी को महंगा पड़ गया। उनके डेटिंग ऐप वाले दोस्त ने दोस्ती के बहाने पहले घर में इंट्री की फिर हत्या कर घर में लूटपाट कर फरार हो गया। लेकिन दिल्ली पुलिस ने अब अंधे क़त्ल की इस गुत्थी को सुलझा लिया है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी 55 साल के दिनेश दीक्षित को जयपुर से गिरफ्तार किया है। दिनेश दीक्षित पर आरोप है कि उसने द्वारका इलाके की एयरफोर्स सोसाइटी में बीते 25-26 अप्रैल की रात पहले एक 52 साल की महिला की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी फिर उसके घर में 50 लाख से ज्यादा की नकदी और गहने लूट लिए। उसके बाद राजस्थान के एक फ़र्ज़ी नंबर प्लेट लगी इसी कार से सुबह तड़के फरार हो गया। कार की तस्वीरें सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गईं।

दरअसल 26 अप्रैल को दिल्ली पुलिस को खबर मिली कि द्वारका की एयरफोर्स सोसाइटी में एक महिला की बॉडी मिली जिसे तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। तफ्तीश में सामने आया कि महिला रिटायर्ड विंग कमांडर विनोद कुमार जैन की पत्नी मीनू जैन थीं। विनोद इंडिगो में कार्यरत हैं।

घर से करीब 50 लाख की ज्वैलरी, महिला के दो मोबाइल फोन गायब थे। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी की महिला के घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। पुलिस को ये समझ आ गया था की मामला किसी दुश्मनी का न होकर लूटपाट का ही है। जब पुलिस ने इमारत के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसके बाद पता लगा कि एक सफेद रंग की डिजायर कार की सोसाइटी में एंट्री हुई है।

मोबाईल की जांच में सामने आया की मीनू जैन डेटिंग ऐप QuackQuack पर एक्टिव थीं और इसी ऐप के जरिए उनकी दोस्ती दिनेश दीक्षित नाम के शख्स से हुई थी। पुलिस को मृतिका के फेसबुक और वॉट्सऐप गूगल मैप की लोकेशन मिली। कार के फुटेज के आधार पर पता लगा कि आरोपी जयपुर भाग गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी दिनेश जयपुर का रहने वाला है और से प्रोपर्टी डीलर है। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि, करीब 3 महीने पहले उसने डेटिंग ऐप क्वेक-क्वेक के ज़रिये मृतिका से दोस्ती हुई थी। 52 साल की इस महिला के पति रिटायर्ड विंग कमांडर हैं और फिलहाल एक एयरलाइन्स में पायलट हैं। दोस्ती के बाद दिनेश महिला के घर आने जाने लगा।

आरोपी नेबताया कि, वारदात वाले दिन वह महिला के साथ वॉट्सऐप के जरिए सम्पर्क में था। वह महिला के घर दोपहर में पहुंचा। दोनों ने साथ में लंच किया। आरोपी ने महिला को शराब पिलाई और जब महिला नशे की हालत में पहुंच गई तो घर में लूटपाट की और महिला की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला की लाश के साथ पूरी रात बैठकर शराब पीता रहा और सुबह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी हुई 50 लाख की ज्वैलरी, कैश और वारदात में शामिल कार को बरामद कर लिया।

Adv from Sponsors