delhi-city-ncr-seventeen-killed-in-a-fire

साल 2017 के आखिरी महीने से ही देश में आग लगने की कई घटनाए हो चुकी है जिसमें झुलसकर दर्जनों लोइग अपनी जान भी गँवा चुके हैं. जहाँ पहले मुंबई के एक पब और स्टूडियो में भीषण आग लग चुकी है वहीँ अब देश की राजधानी में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, दरअसल यहाँ पर बवाना में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में झुलसकर 17 लोगों की मौत हो गयी है.

जानकारी के मुताबिक़ यह पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी. बवाना में चल रही इस फैक्ट्री का लाइसेंस ही नहीं लिया गया था। बता दें कि दिल्ली सरकार के श्रम विभाग का फैक्ट्री निदेशालय फैक्ट्रियों को लाइसेंस जारी करता रहा है। औद्योगिक विभाग के फैक्ट्री एक्ट कार्यालय से भी उद्योगों को मंजूरी लेनी होती है और तब जाकर किसी फैक्ट्रर को लगाया जा सकता है.

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पांच-पांच लाख रुपये, जबकि घायलों को 1-1 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान कर चुके हैं, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस दुखद घटना पर दुख प्रकट किया है।

वहीं, भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक मनोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दिल्ली सरकार ने जांच के ऑर्डर दिए हैं। 17 मौतों पर दिल्ली महिला आयोग ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को नोटिस भेजने का फैसला लिया है।

Read Also: बोधगया के महाबोधि मंदिर में ज़िन्दा बमों के मिलने से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बवाना में पहले एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगी और फिर उसने दूसरी प्लास्टिक की फैक्ट्री व एक पटाखा की फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इन तीन फैक्ट्रियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। इन फैक्ट्रियों के अंदर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने तो छत से छलांग लगा दी।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here