dawood-plot-to-kill-rajan-with-delhi-goons

एक वक्त पर देश के सबसे बड़े डॉन दौड़ इब्राहिमके साथ मिलकर मुंबई में दहशत फैलाने वाले छोटा राजन की जान पर ख़तरा मंडरा रहा है. बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि दिल्ली का टॉप गैंगस्टर नीरज बवाना डी कंपनी के इशारे पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को तिहाड़ जेल के अंदर मारने की प्लॉटिंग कर रहा था तिहाड़ प्रशासन को दो सप्ताह पहले मिली खुफिया जानकारी इसी तरफ इशारा करती है।

इन ख़बरों के बार राजन की सुरक्षा की समीक्षा की गई है। मिली जानकारी मुताबिक, राजन को मारने की डी कंपनी की हालिया कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई जब बवाना के सहयोगी ने शराब के नशे में यह बात अपने सहयोगी से कह दी। यह जानकारी एजेंसी तक पहुंची जो आगे राजन की सुरक्षा में लगे अधिकारियों तक पहुंचाई गई।

Read Also: गुजरात विधानसभा चुनावों में ईवीएम की गड़बड़ी के खिलाफ सूरत में प्रदर्शन

बवाना को हटाने से कुछ दिन पहले ही उसके बैरक में मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। राजन को मुंबई या महाराष्ट्र के किसी जेल में इसलिए नहीं रखा गया है क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि दाऊद इब्राहिम के लिए इस अति सुरक्षित जेल में राजन पर हमला करना कठिन होगा। तिहाड़ प्रशासन का कहना कि राजन को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है और बवाना के लिए राजन पर हमला करना आसान नहीं होगा। एक अधिकारी ने बताया, ‘राजन का सेल जेल नंबर 2 के सबसे आखिर में है, जबकि बवाना को अलग-थलग पड़े एक हाई-रिस्क वार्ड में रखा गया है। राजन की सुरक्षा में विशेष वेरिफाइड गार्ड और कुक रखे गए हैं और जिनकी जांच दूसरे गार्ड करते हैं।’

Adv from Sponsors