नई दिल्ली, (राज लक्ष्मी मल्ल) : बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से की. इस फिल्म में फातिमा आमिर के बेटी के रोल में नज़र आई हैं. फिल्म के जबरजस्त रोल के बाद फातिमा को दर्शको द्वारा खूब सराहा गया. लेकिन फातिमा एक बार फिर सुर्ख‍ियों में है. जी हां, फातिमा अपने हॉट बिकिनी फोटोशूट की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है.

आपको बता दें कि बुधवार को फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट की जिसमें वो समुद्र किनारे एक लकड़ी की कुर्सी पर बैठी हुई हैं. फातिमा ने इस पिक्चर में बिकिनी पहनी है. लेकिन उनका बिकिनी अवतार कुछ फॉलोअर्स को पसंद नहीं आ रहा है और इस वजह से सोशल मीडिया पर उनको लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है.

कहा जा रहा है कि मुस्लिम होने के बावजूद रमजान के पाक महीने में इस तरह के फोटो अपलोडकरना अच्छा नही हैं. इस पोस्ट पर फातिमा की इन्स्ताग्राम और ट्विटर पर खूब आलोचना हो रही है.

ट्वीट पर कुछ फॉलोअर्स के कमेंट्स…

फातिमा के नए फोटोशूट में वो ब्लैक कलर के स्व‍िमसूट में नजर आ रही हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खबरों के मुताबिक फातिमा ने सना ने जीक्यू इंडिया के जून एडिशन के लिए ये फोटोशूट करवाया है.

#tarunvishwa

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

Adv from Sponsors