Modi Shahनई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को अप्रत्याशित सफलता मिली। पंजाब छोड़कर बाकी राज्यों में बीजेपी ने अच्छी सीटें हासिल कीं। गोवा में जीत नहीं मिली पर मणिपुर में अपनी मौजूदगी से सबको चौंका दिया। बीजेपी नेता इन सब का क्रेडिट मोदी के अलावा अमित शाह को भी दे रहे हैं। इस जीत के बाद अब ये चर्चा तेज हो गई है कि शाह की अगली चुनौतियां क्या हैं और उन पर प्लानिंग क्या होगी ?

लोकसभा चुनाव-2019

मोदी और शाह के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस वक्त लोकसभा चुनाव 2019 है। लोकसभा चुनाव के लिए मोदी और शाह अभी से तैयारियों में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश में इतनी संगलग्नता इसी बात को लेकर थी। मोदी के विजन को साकार करने के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना जरूरी है।

साल 2017 में

गुजरात, हिमाचल, नगालैंड और मेघालय में साल 2017 के आखिर में चुनाव होने हैं। गुजरात में BJP की सरकार है जबकि नगालैंड में गठबंधन है। हिमाचल और मेघालय में कांग्रेस की सरकार है। शाह और मोदी की कोशिश गुजरात में और बड़ी कामयाबी होगी। उत्तर-पूर्व की सफलता उसे मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में जीत दिला सकती है।

साल 2018 में
कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मिजोरम में 2018 में चुनाव होंगे। BJP पर इनमें से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चौथी बार सरकार बनाने और राजस्थान में सरकार बचाने का दबाव होगा। बड़े राज्यों में महज कर्नाटक कांग्रेस के पास है. यहां 2008 में BJP और 2013 में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी. इस बार BJP की संभावना है।

Adv from Sponsors