chain smoker boy

स्मोकिंग करना सेहत के लिए कितना खराब होता है ये तो सभी जानते पर इसके बावजूद कुछ लोग होते है जो स्मोकिंग करते है। कई लोग ऐसे भी है जो एक दिन में 10 सिगरेट तक पी लेते है। ये सब काम करना तो जवान लोगों के लिए होता है। ऐसे में अगर आपसे ये कहा जाए कि बच्चा जो कि सिर्फ दो साल का है वो 40 सिगरेट एक दिन में पीता है तो ये चौकाने वाली बात होगी।

लेकिन ये सच है। सुमात्रा दो साल की उम्र में सिगरेट पीने को लेकर इंटरनेशनल सेन्सेशन बना इंडोनेशनिया का आल्दी रिजाद फिर चर्चा में है। आल्दी रिजाद अब बडा हो गया है। उसकी उम्र नौ साल की है। बचपन की हरकतों से आल्दी रिजाद ने सबकों हैरान कर दिया था।

आल्दी रिजाद जब दो साल का था तभी से दूसरों को स्मोकिंग करते देखता तो उसका भी मन स्मोकिंग करने का मन करता था। आल्दी रिजाद दो साल की उम्र में एक दिन में करीब 40 सिगरेट पी जाता था। ऐसा करने से इसके घर वाले बिल्कुल भी खुश नहीं थे और वो चाहते थे कि इसकी ये आदत छूट जाए।

Read Also: ज़िंदगी से ऊब चुके शख्स ने उठाया चौंकाने वाला कदम

इंडोनेशिया के सुमात्रा के एक गरीब गांव का आल्दी रिजाद लडक़ा अपने स्मोकिंग करने वाली बात को लेकर चर्चा में आया था। आखिर अब इस बच्चे ने सिगरेट पीना छोड़ दिया है और वो अब 9 साल का हो चुका है। पर इसके बावजूद आज भी वो सोशल मीडिया पर छाया रहता है। सरकार ने इसकी जानकारी करके इसका मदद करने और उसका इलाज करने जिम्मा भी उठाया था।

आपको बता दें कि वो जब 2 साल का था तब उसके पास एक ट्वाय साइकिल थी। वो इसे चलाता भी रहता था और एक दिन में उसी में बैठे 40 सिगरेट तक पी जाता था। ऐसा करते देख के लोग भी दंग रह जाते थे कि एक 2 साल का बच्चा ऐसा कैसे कर सकता है। ये बच्चा पूरे देश के साथ विश्व में भी प्रसिद्ध है।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here