boy in china sleep on roof top

चीन का एक वीडियो इन दिनों फेसबुक पर वायरल हो रही है. वीडियो में 12 साल का एक बच्चा इमारत की खिड़की के छज्जे पर सोता नजर आ रहा था. बताया जा रहा है कि पिता का डांट खाने के बाद एक बच्चे को इतना गुस्सा आया कि वह पांच मंजिले इमारत के शेड में जाकर सो गया. बच्चे के इस हरकत से परेशान आस – पड़ोस के लोगों ने बच्चों को उतारने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाया. हालांकि फायर ब्रिगेड ने बच्चे को उतार लिया और वह सुरक्षित है, लेकिन बच्चे का यह रवैया हैरान करने वाला है.

बच्चे को देर तक सोने पर डांट मिली थी. जब बच्चा सो रहा था. इस दौरान पिता ने भी इसी बात के लिए उसे टोका था और गुस्से से उठने के लिए कहा था. बच्‍चे को पापा की डांट इतनी बुरी लगी कि वो घर से निकल कर इमारत की पांचवी मंजिल की खिड़की से बाहर निकल गया और जा कर उसके शेड पर जाकर लेट गया.

Read Also: जियो से प्रभावित होकर दुकानदार ने शुरू किया ‘अनलिमिटेड पानीपूरी ऑफर’

बच्चे की हालत देख मां – बाप सहम गये. आनन – फानन में उन्होंने अग्निशमन दल को बच्चे की रक्षा के लिए बुलाया. घटना चीन के गुईझोउ प्रांत के झियांगकोऊ काउंटी में हुआ था. बता दें कि भारत में भी लोग अपना गुस्सा जाहिर करने या बात मनावाने के लिए ‘शोले फिल्म’ का सहारा लेते हैं.

Adv from Sponsors