nitish kumar bihar educational system

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को मेरा विद्यालय एप को पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्देश दिया है। इस एप से देश के किसी कोने से, यानी कहीं से भी पढ़ाई की जा सकती है। नीतीश कुमार ने कहा कि बांका में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बांका उन्नयन कार्यक्रम को बिहार के सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा।

बांका के डीएम कुंदन कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उन्नयन बांका का प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मेरा मोबाइल, मेरा विद्यालय की तर्ज पर जिले के 40 उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी विभागीय अधिकारियों से चांदन डैम पर 57 करोड़ की लागत से चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदन डैम से गाद की समस्या दूर करने के जल्दी ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को बोलाया जाएगा। टीम में एनआइटी, भवन निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के इंजीनियर मौजूद होगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे पूरे बिहार में लागू करने की जरूरत है। शिक्षा विभाग को वैसा उपाय करना चाहिए, ताकि बिहार के सभी बच्चों को इसका फायदा मिले।

Adv from Sponsors