रकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दो दिन राहत के बाद फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 34 पैसे बढ़े हैं। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने आज (20 अक्टूबर) पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी की है तो वहीं डीजल के दाम भी 35 पैसे बढ़े हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 106.19 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 112.11 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में डीजल अब 102.89 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है, जबकि दिल्ली में डीजल का रेट 94.92 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर 118.32 109.12
अनूपपुर 117.63 106.76
परभणी 114.64 103.75
भोपाल 114.81 104.15
जयपुर 113.38 104.58
मुंबई 112.11 102.89
दिल्ली 106.19 94.92

20 दिन में 15वीं बार बढ़े दाम
इस महीने सिर्फ 20 दिन में पेट्रोल-डीजल 15 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 4.55 और डीजल 5.05 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 2021 कीर बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 106.19 और 94.92 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 22.22 और डीजल 20.80 रुपए तक महंगा हुआ है।

84 डॉलर के पार बना हुआ है कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे पहले साल 2018 में कच्चा तेल 85 डॉलर पर पहुंचा था। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में कच्चा तेल 90 डॉलर तक जा सकता है। इससे पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं।

32 राज्यों में पेट्रोल और 16 राज्यों में डीजल 100 के पार
देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

वहीं डीजल की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोआ, दादरा और नगर हवेली, तमिलनाडु और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

Adv from Sponsors