after aparna yadav, shivpal yadav meets yogi adityanath

नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बने हैं तभी से मुलायम सिंह यादव फैमिली में उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की होड़ मची हुई है. जहाँ कुछ दिनों पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और उनके बेटे प्रतीक यादव ने योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर चुके हैं वही अब मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की है.

शिवपाल यादव अपने बेटे आदित्य के साथ सीएम योगी से मिलने पहुंच गए हैं। बता दें कि शिवपाल ने योगी से मुलाकात का समय मांगा था जिसके लिए योगी ने हामी भर दी थी। इस मीटिंग के फिक्स होने के बाद सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई थी।

आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद अपर्णा यादव योगी से तीन बार मुलाकात कर चुकी हैं। अपर्णा के कहने पर सीएम कान्हा वन भी गए थे और गोशाला के दर्शन भी किए थे। अपर्णा से योगी की मुलाक़ात को लेकर यह भी सवाल उठने लगे कि अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल होने वाली हैं.

मुलायम परिवार के सदस्यों की योगी से मुलाक़ात को लेकर यह कई तरह की बातें की जा रही है अब इन मुलाकातों का सच क्या है वो भी जल्दी ही सबके सामने आ जाएगा।

Adv from Sponsors