aap-leader-ashish-khetan-recieved-life-threat-letter

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान को जान से मारने की धामी मिली है. जानकारी के मुताबिक़ खेतान को एक चिट्ठी लिखकर जान से मारने की धमकी दी है. अभी तक चिट्ठी भेजने वाले के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है. AAP नेता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

खेतान को मिले ख़त में धमकी देने वाले शख्स ने लिखा है कि ‘खेतान की मृत्यु निकट है. तुम्हारे जैसे दुर्जन हिंदू राष्ट्र में मृत्यु दंड के पात्र हैं और यह कार्य ईश्वर के इच्छा से बहुत जल्द ही संपन्न होगा’. AAP नेता ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें ऐसी चिट्ठी भेजी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

खेतान ने इस धमकी भरे खत को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पास शिकायती तौर पर भेजा है. AAP नेता ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से डर का माहौल बढ़ता जा रहा है. पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों और नागरिकों को दक्षिणपंथी बलों द्वारा डराया और धमकाया जा रहा है. कई स्वतंत्र सोच वाले लोगों की हत्याएं भी हुई हैं.

इस सब के बावजूद चौंकाने वाली बात यह है कि आशीष खेतान ने अपनी सुरक्षा को लेकर कोई भी मांग नहीं की है. खेतान ने कहा है कि बीते कुछ सालों में कई बार उन्हें ऐसे धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं लेकिन पुलिस ने इस मामले में एक बार भी कोई कार्रवाई नहीं की है.

Adv from Sponsors