2000 note discontinued

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)। अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। हालांकि ये बात अलग है कि ये अच्छे दिन सिर्फ 35 हजार लोगों के लिए आए हैं। जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार 35 हजार लोगों के खातों में 410 करोड़ रुपए डालेगी। बताया जा रहा है कि ये कदम महाराष्ट्र की फडणनवीस सरकार करने की तैयारी में है।

दरअसल ये रकम, इन 35 हजार लोगों को बतौर राहत राशि के तौर पर दी जाएगी। ये वो लोग हैं जिन्हे फर्जी कंपनी के नाम पर ठगा गया है। सरकार ऐसे लोगों को राशि लौटाएगी। दरअसल राज्य सरकारों ने फर्जी कंपनियों (जिन पर ठगी के आरोप लगे थे) पर कार्रवाई करते हुए उनकी जब्त संपत्तियों की नीलामी करेगी और उससे प्राप्त राशि से पीड़ित लोगों के नुकसान की भरपाई होगी।

मुंबई पुलिस पहले चरण में ऐसी 9 कंपनियों के सामानों की नीलामी शुरू करेगी। अनुमान के मुताबिक 40 करोड़ तक की भरपाई की जा सकेगी। इसके अलावा सरकार का टारगेट 490 करोड़ जुटाने का है। लेकिन जानकारों का कहना है कि इससे मुंबई पुलिस को 400-410 करोड़ तक का ही फंड जुट पाएगा। फिलहाल पीड़ितों के लिए ये उम्मीद की रौशनी काफी राहत देने वाली है।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here