world's most heavy heart

नई दिल्ली : हमारे शरीर के आतंरिक अंगो में वैसे तो सभी अंगो की अपनी अलग एहमियत है लेकिन इन सभी में जो सबसे ख़ास और पेचीदा अंग है वो है दिल. जी हाँ दिल हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमारे शरीर में रक्त के प्रवाह को सुचारू रूप से बनाए रखता है. अगर बात करें इसके आकार की तो यह एक बंद मुट्ठी के आकार का होता है जो धड़क कर शरीर में रक्त को पंप करता है. मानव ह्रदय तो बहुत छोटा होता है लेकिन क्या आपने कभी 262 किलो का दिल देखा है.

world's most heavy heart

अरे हम मज़ाक नहीं कर रहे हैं सच में 262 किलो का दिल होता है लेकिन किसी इंसान का नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े स्तनधारी जीव यानी व्हेल मछली का. जी हाँ दुनिया का एक म्यूजियम ऐसा है जहाँ पर 262 वजन का व्हेल मछली का दिल सुरक्षित करके रखा गया है. इस दिल को साल 2014 में निकाला गया था। तब से इसे एक लैब में प्रिजर्व करके रखा गया था लेकिन अब इसे कानाडा के म्यूजियम में ले आया गया है जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग म्यूजियम में आते हैं.

यह ब्लू व्हेल कानाडा के समुद्री तटों पर मरी हुई मिली थी। 3000,000 पाउंड की ये मछली मरती है तो समुद्र में ही डूब जाती है लेकिन जब इसे किनारे पर मरा हुआ पाया गया तो जाल की मदद से बाहर निकाला गया और तब से ये ब्लू व्हेल एक लैब में प्रिसर्व करके रखा गया था। म्यूजियम में संरक्षित करने के बाद इसका दिल लगभग 1000 साल तक सुरक्षित रह सकता है। ये वैज्ञानिकों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी कि उन्होंने समुद्र के बसे बड़े जीव के दिल को 1000 साल तक सुरक्षित रखने में कामयाब हुए।

Adv from Sponsors