नई दिल्ली। जीएसटी के लागू होने से घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इसका विरोध कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की महिला विंग ने भी अपना विरोध दर्ज कराया। अजमेर में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर चूल्हे पर रोटियां बनाई साथ ही ज्ञापन सौंप कर जीएसटी कम करने की मांग की।

protest-in-ajmer

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान ने कहा कि जिस GST का विरोध बीजेपी ने यूपीए की सरकार के समय किया था। उसी जीएसटी को पीएम मोदी ने लागू किया। जिससे टैक्स में भी बढ़ोतरी हुई। महंगाई और बढ़ेगी, लोगों का दो वक्त का खाना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही घरेलू सिलेण्डर पर टैक्स कम नहीं किया तो महिलाएं चूल्हा चौकी छोड़कर आंदोलन करेगी।

Adv from Sponsors