मध्य प्रदेश। पत्नी ने गर्ललफ्रेंड के साथ जिम करते पति को रंगे हाथ पकड़ा। पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की जिम के अंदर ही जमकर धुनाई की। पहले चप्पलों से पीटा फिर बाल पकड़कर दोनों को जमकर धुना। पति-पत्नी का कोर्ट में चल रहा दहेज एक्ट और तीन तलाक का केस। पत्नी कई दिनों से कर रही थी पीछा।

पत्नी का आरोप है कि जब उसने अपने पति से लड़की के बारे में पूछा तो वह उसे गालियां देने लगा। इसके बाद उसकी पिटाई भी की, इसमें उस लड़की ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद पत्नी ने भी प्रेमिका और अपने पति की चप्प्लों से पिटाई कर दी। वहीं युवती का कहना है कि युवक की पत्नी अपनी बहन के साथ उसके पास आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसे कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि पत्नी की ओर से 15 अक्तूबर को दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया गया है। पति और गर्लफ्रेंड के मारपीट का वीडियो आया सामने। कोहेफिजा थाना पुलिस ने पत्नी और गर्लफ्रेड के खिलाफ मारपीट का मुकदमा किया दर्ज।

Adv from Sponsors