नई दिल्ली : हमारा देश कई मामलों में विकसित देशों से कई गुना आगे हैं. इसके अलावा हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता बाकि के देशों के लिए एक रोचक विषय है जिसे समझने के लिए देश विदेश से लोग भारत आते हैं. लेकिन अब एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि विदेशी लड़कियां शादी करने के लिए भारतीय लड़कों को तरजीह दे रही हैं.

जी हाँ ये बात बिलकुल सच है. दरअसल एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो पिछले पांच सालों में 50 से अधिक से विदेशी लड़कियों ने उत्तराखंड के लड़कों को अपने जीवन साथी के रूप में चुन लिया है और उनमें से कई सारी लड़कियां अब भारत में स्थायी रूप से रहने लगी हैं.

जानकारी के मुताबिक विदेशी लड़कियां भारतीय लड़कों को अपना जीवनसाथी इसलिए बनाना पसंद कर रहीं हैं क्योंकि वो एक ऐसे रिश्ते में रहना चाहती हैं जो स्थायी हो और जिंदगी भर चल सके. भारत के लोग लम्बे समय तक रिश्ता निभाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं और ये बात विदेशी लड़कियों को बखूबी पता है. यही वजह है कि भारत आकर शादी करने वाली विदेशी लड़कियों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ गयी है.

पहले ऐसा कम ही देखने को मिलता था कि विदेशी लड़कियां भारत आकर यहीं पर शादी कर ले और यहीं की होकर रह जाएं लेकिन अब बीते कुछ सालों में इस तरह के कई वाकये हुए हैं जब विदेशी को भारतीय लड़कों से प्यार हुआ और उन्होंने अपने देश जाना बेहतर न समझकर भारत में ही बेहतर समझा है.

Adv from Sponsors