West Bengal's, Bardhaman, district, bomb blast, 3 injured नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक इमारत में धमाका हो गया जिसमें धमाके  तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. बताया जा रहा है कि घायल हुए तीनों लोग इमारत में बम बना रहे थे. उसी दौरान धमाका हो गया. इस मामले में सीआईडी जांच कर रही है.

यह घटना बर्धमान के कलना थाना इलाके की है. यहाँ पर हरिहरपाड़ा में बुधवार को प्राइमरी स्कूल के पास स्थित एक इमारत जबरदस्त धमाका हो गया. इस धमाके में घायल सभी लोग गंभीर हालत में हैं.

धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को कलना महकमा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी सीआईडी और बम निरोधक दस्ते को भी दी गई.

यह घटना जिस इमारत में हुई है वह अभी निर्माणाधीन है. घायलों की पहचान नबकुमार बाग, बुद्धदेब मालिक और उदय के रूप में कर ली गयी है. ये तीनों ही कलना के रहने वाले हैं. धमाके के बाद इमारत के पास में मौजूद स्कूल में हडकंप मच गया और स्कूल की छुट्टी कर दी गयी.

 

Adv from Sponsors