weather storm alert

भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों पर खराब मौसम का कहर बरपने वाला है। कल के साथ सोमवार को भी धूलभरी तेज आंधी के तूफान भी आने की आशंका व्यक्त की गई है।

पिछले दिनों आए आंधी-तूफान से राज्य में जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। आगरा, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 एवं 14 मई को मौसम खराब हो सकता है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।

राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में एक बार फिर आंधी तूफान आने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तूफान आने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर तूफान और आंधी आने के आसार हैं। तेज धूप निकलेगी लेकिन तेज हवाओं की वजह से इसका असर कम रहेगा।

Read Also: SC: कठुआ मामले को ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं, हो रहा निष्पक्ष ट्रायल

आगरा, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 एवं 14 मई को मौसम खराब हो सकता है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तूफान ने कहर बरपाया था। इस बार मध्य के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश भी आंधी-तूफान की जद में होगा। प्रदेश पर एक बार फिर आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले दो उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश आएगी। पिछले दिनों आए आंधी-तूफान से राज्य में जान-माल का काफी नुकसान हुआ था।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here