नारी ही थी जो चल दी
पुरूष के पीछे
वन के लिए जाते समय
💧
नारी ही ने
दिन रात
विरह में
आंसू बहाए पुरूष के लिए
जब वह चला गया था
राज काज करने के लिए
दूर समुंदर किनारे
❄️
अज्ञातवास हो या
युद्ध क्षेत्र
या मीलों तक पैदल का सफ़र
नारी ने विकल्प नहीं चुना
पुरूष के अलावा कोई और
💦
उधर कवि ,ब्रह्म
और ऋषि रुप में भी यही
पुरुष
नारी का नाम रखता रहा रहस्य
नारी को कहता रहा अवसर।
नारी को मानता रहा ठगिनी।

Adv from Sponsors