लोकसभा चुनाव के छटे चरण के चुनाव के मतदान के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल होने लगा था। वीडियो में एक शख्स जबरन मतदान करने आई महिलाओं के वोट डालते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होते ही हंगामा शुरू हो गया। जांच की गई तो पता चला वीडियो राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक पोलिंग बूथ का है। और वीडियो में जबरन वोट देता दिखाई देने वाला शख्स एक पोलिंग अधिकारी है, जिसके बाद पोलिंग अधिकारी को मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चुनाव आयोग ने अधिकारी पर यह एक्शन एक वीडियो के आधार पर लिया।

क्या है वीडियो में ?

जो वीडियो वायरल हुआ है उस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग की टी-शर्ट पहना एक शख्स दिल्ली से सटे फरीदाबाद के असावटी के पोलिंग बूथ के अंदर मतदाताओं को प्रभावित करता नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की कई महिलाएं कतार में खड़ी हैं, और जैसे ही अपनी बारी आने के बाद कतार में खडीं महिलाएं आगे बढ़ती हैं नीली टी-शर्ट वाला शख्स वहां महिलाओं के पास पहुंचता है और ईवीएम मशीन का बटन दबा देता है। इसके बाद वह अपनी सीट पर वापस आ जाता है। वह यही नहीं रुकता और अन्या महिला वोटर्स के साथ भी ऐसा ही करता है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य अधिकारी उसे ऐसा करने से रोकते भी नहीं।

हालाँकि अभी तक इस वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। और हम भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं की वीडियो हरियाणा के फरीदाबाद का है।

Adv from Sponsors