Vinay_Katiyar

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)। यूपी चुनाव की गहमा गहमी में बीजेपी की तरफ से एक बार फिर से राम राग अलापा गया है। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता कटियार ने कहा कि जिस तरीके से बाबरी ढांचे को गिराया गठा था ठीक उसी तरह से बीजेपी की सरकार राज्य में मंदिर का निर्माण कराएगी। उन्होने कहा कि ऐसा तभी हो सकता है जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी।

बीजेपी नेता विनय कटियार अयोध्या के पास फैजाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। बीजेपी उत्तर प्रदेश के लिए हर अस्त्र का इस्तेमाल करने पर जुटी है। पीएम मोदी एक तरफ अखिलेश राज और सपा-कांग्रेस के गठबंधंन को सवालों के घेरे में ले रहे हैं तो वहीं बीजेपी यूपी के नेता स्थानीय और परंपरागत राजनीतिक मुद्दों को हवा देने का काम कर रहे हैं।

Adv from Sponsors