udyan das, murder, girlfriend, mother-father, psycho killerनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : अपने सगे मां-बाप और गर्ल फ्रेंड को मौत के घाट उतारने वाले साइको किलर उदयन दास एक के बाद एक नये खुलासे कर रहा है. अब उसने पुलिस की पूँछतांच में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने पुलिस को बताया की आकांक्षा से पहले उसकी 11 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं.

इस जानकारी के बाद पुलिस को शक है की कहीं उदयन ने अपनी पुरानी महिला मित्रों को भी तो मौत के घाट ना उतार दिया हो. पुलिस उदयन के फ़ोन रिकार्ड्स खंगाल रही है.

इसके अलावा पुलिस ने पता लगाया है की उदयन ने सोशल साइट पर 100 से अधिक एकाउंट्स बना रखे थे. पुलिस के मुताबिक उदयन सोशल मीडिया पर लड़कियों से दोस्ती करता था और उनसे मिलता जुलता था. आकांक्षा से भी उसकी मुलाक़ात सोशल नेटवर्किंग साइट पर ही हुई थी.

उदयन के घर की तलाशी में वहाँ से लगभग 25000 हॉलीवुड फिल्मों की सीडी बरामद हुई हैं. ऐसी जानकारी मिली है कि उदयन ने हॉलीवुड फिल्म से ही इंस्पायर होकर आकांक्षा का मर्डर प्लान किया था और उसको मौत के घाट उतार दिया था. .

Adv from Sponsors