trainee aircraft crash in maharashtra 2 pilot died

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में गोंदिया के एक दर्दनाक विमान दुर्घटना हो गयी है जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है. यह एक प्रशिक्षण विमान था जिसमें दो ही लोग सवार थे. यह विमान एक नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

जानकारी के मुताबिक विमान संख्या डीए42 में सवार प्रशिक्षक और प्रशिक्षु चालक आज सुबह हुई इस दुर्घटना में मारे गए। जानकारी के मुताबिक यह विमान गोंदिया स्थित राष्ट्रीय उडडयन प्रशिक्षण संस्थान के लिए प्रशिक्षण उड़ान पर गया हुआ था। सुबह लगभग नौ बजकर 40 मिनट पर इसका संपर्क मुंबई वायु यातायात नियंत्रक से टूट गया।

इस विमान में में वरिष्ठ प्रशिक्षक राजन गुप्ता और उनकी छात्रा शिवानी मौजूद थी और दुर्घटना के बाद दोनों में से कोई भी जिंदा नहीं बचा। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना गोंदिया से लगभग 40 किमी दूर किरोड़ी तहसील में हुई। दुर्घटना में विमान के परखच्चे उड़ गये हैं.

Adv from Sponsors