ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे के ढोकली नाका इलाके के एक इमारत के सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी मज़दूर ज़हरीली गैस की चपेट में आ गए थे। सफाई के लिए पहुंचे मज़दूरों ने जैसे ही सेप्टिक टैंक का ढक्कन हटाया, एक एक कर सभी वहीँ बेहोश होकर गिरते चले गए। सूचन की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें बाहर निकला। लेकिन तब तक तीन की मौत हो गई थी।

घटना शुक्रवार रात 12:30 बजे हुई है। ये सभी मज़दूर अस्थाई रूप से ठाणे मुन्सिपल कॉर्पोरेशन के लिए काम करते हैं। शुक्रवार को इन मज़दूरों को प्राइड प्रेसीडेंसी के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था। लेकिन जैसे ही मज़दूरों ने ढक्कन हटाया उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से उन्हें निकलकर अस्पताल पहुँचाया गया।

1। Mr। Amit Puhal (m/ 20 yrs)
2। Mr। Aman Badal (m/ 21 yrs)
3। Mr। Ajay Bumbak (m/ 24 yrs)
4। Mr। Vijendra Hatwal (m/ 25 yrs)
5। Mr। Manjit Vaidya (m/ 25 yrs)
6। Mr। Jasbir Puhal (m/ 24 yrs)
7। Mr। Ajay Puhal (m/ 21 yrs) he has been shifted to Metro hospital, Thane (w)।
8। Mr। Rummer Puhal (m/ 30 yrs)

Total 3 persons died on the spot:-
1। Mr। Amit Puhal (m/ 20 yrs)
2। Mr। Aman Badal (m/ 21 yrs)
3। Mr। Ajay Bumbak (m/ 24 yrs)
Dead body handed over to police official।

वहीं, जहरीली गैस से बेहोश हुए मजदूरों का इलाज नजदीक के मेट्रो अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा ठाणे की एक प्राइड प्रेसिडेंसी लुरिया सोसाइटी में हुआ है। यह भी बताया कि सभी मजदूर मिरा रोड के निवासी थे।

Adv from Sponsors