tejaswi-and-tej-pratap-hugged-each-other

लालू प्रसाद के जन्मदिन पर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप निकटता दिखी। दोनों ने एकदूसरे को केक खिलाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। केक काटने का आयोजन तेजस्वी यादव के आवास पर किया गया था। खराब सेहत की वजह से लालू जी स्वयं उपस्थित नहीं थे। इस अवसर पर तेज प्रताप यादव ने मीडिया से कहा कि मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है।

राजद में कोई दरार नहीं है। पार्टी और हम-दोनों भाई एकजुट हैं। राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों को अपने हाथों से केक खिलाया। राबड़ी ने कहा कि दोनों भाई में बहुत प्रेम है, किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। राजद प्रमुख को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सुबह से ही वीवीआइपी, पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आना-जाना लगा रहा।

शिवानंद तिवारी और यूपी राजद के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सुबह से उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, कांग्रेस नेता एवं सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह एवं विधायक अशोक राम समेत कई नेता आये हुए थे।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here