Kidnap

नई दिल्ली। कई बार गंभीर मामलों पर बरबस ही हंसी छूट पड़ती है। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी नेता के बेटे के अगवा होने और फिरौती मांगे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। अब जानकारी मिल रही है कि समाजवादी पार्टी के नेता कब्जे में अपहरण कर्ताओं के माता पिता हैं। हालांकि पुलिस और नेता इस बात से इनकार कर रहे हैं।

घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की है। जहां उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी नेता संतू सिंह के बेटे को डकैत बबली कोल ने अपहरण किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संतू सिंह के कब्जे में डकैत के पैरेंट्स हैं और उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

संतू सिंह डकैत के माता-पिता के अपहरण के अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं। टाइम्स नाइ चैनल से बात करने के दौरान संतू सिंह ने बताया कि  मैंने डकैत, प्रशासन और पुलिस… सभी को 24 घंटे को समय दिया है। उन्होंने बताया तो नहीं लेकिन जानकारी मिल रही है कि कोल ने संतू सिंह के बेटे छोड़ने के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, संतू सिंह के बेटे विजय को तब अगवा किया गया, जब वो अपने दोस्तों के साथ यूपी में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। घटना 30 जुलाई की है।’

Adv from Sponsors