नई दिल्ली, (राज लक्ष्मी मल्ल) : मशहूर सिंगर सोनू निगम ने आज सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर एक ट्वीट किया जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने लाउडस्पीकर से ‘अजान’ दिये जाने को लेकर सवाल किया है.

सोनू निगम ने ट्वीट में लिखा है कि ‘मैं मुस्ल‍िम नहीं हैं फिर भी मुझे अजान की आवाज से सुबह उठना पड़ा। भारत में ये जबरदस्ती की धार्मिकता का खात्मा कब होगा.’ इसके बाद सोनू ने कई ट्वीट किया.

सोनू ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, तब बिजली नहीं थी. तो एडिसन के आने के बाद से हमें इस शोर का सामना क्यों करना पड़ रहा है.

इतना ही नही सोनू निगम नेमस्जिदों और गुरद्वारों में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकरों के शोर को गुंडागर्दी बताया.

इन ट्वीट्स के बाद सोनू निगम को लोगों यहां तक की उनके फैन्स ने भी उनकी आलोचना की. कई लोगों ने उनके इस ट्वीट को घटिया बताया वहीं कुछ ने हिंदू धर्म में इस्तेमाल होने वाले गानों पर आपत्ति उठाई.

Adv from Sponsors