Shoeb-Akhtar

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में शोएब अख्तर का नाम एक ऐसी शख्सियत के तौर पर जाना जाता है जिसने पाकिस्तान की गेंदबाजी में आक्रमता लाई। क्रिकेट पर अपने तेज तर्रार बर्ताव की वजह से शोएब अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। भारत और पाकिस्तान मैच के बाद क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों के अलग अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

ऐसा ही एक रिएक्शन शोएब अख्तर का भी सामने आया है। शोएब ने होठों पर लिपिस्टिक और आंखों पर आईलाइनर लगाया हुआ है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो जियो टीवी के शेट का है। मस्ती के मूड में शोएब ने लड़कियों का मेकअप किया और अपनी जिंदगी से जुड़ा एक राज भी खोला।

उन्होने बताया कि बचपन में वो कुछ इस तरीके के थे। बाद में क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी ने उनक अंदर आक्रमकता ला दी। वीडियो में वो मस्ती के मूड में अपने फैन्स को बता रहे हैं कि जितना प्यार पाकिस्तान की जनता उनसे करती है। उतना ही प्यार वो भी पाक की आवाम से करते हैं।

 

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here