Saamana, shiv sena, bjp, jammu kashmirनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : शिवसेना के मुखपत्र सामना ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है. सामना में बताया गया है की भाजपा हिंदुत्व को भूल गई है। साथ ही बताया गया हसी की भाजपा कभी हिंंदुत्व और अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने के नाम पर सत्ता में आई
थी वही भाजपा अब महाराष्ट्र से उसे ही निष्कासित करने में लगी हुई है।

सामना में बताया गया है की भाजपा अपने धर्म और देवी देतवाओं को बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। सामना में बताया गया है की भाजपा सरकार कश्मीरी पंंडितों के लिए कुछ नहीं कर रही है।

इसमें बताया गया है की छत्रपति शिवाजी ने हमेशा से ही कभी भी राजनीति नहीं की बल्कि धर्म का साथ दिया और उन्होंने हिंदु देवताओं को मुगलों से बचाने के लिए अपना सब कुछ लुटा दिया। लेकिन मौजूदा सरकार मुगलों की तरह ही काम कर रही है ओर शासन चला रही है। यह सरकार अपने ही देवताओं पर हमले कर रही है।

सामना के जरिये शिवेसना ने महाराष्ट्र सरकार के उस आदेश की भी आलोचना की है जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री ने किसी भी सरकारी आफिस, सरकार के किसी भी मंत्रालय और स्कूल में भगवानाेें के चित्र न लगाने का आदेश जारी किया है।

Adv from Sponsors