xkerala-cpm-bjp

नई दिल्ली।  केरल में बीजेपी के एक कार्यालय तड़के सुबह हमला हुआ। हमला राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक जिला कार्यालय पर हुआ। इससे पहले भी बीजेपी और आरएसएस के नेताओं पर हमले होते रहे हैं। केरल बीजेपी के नेता इसके लिए राज्य के माकपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमला आज सुबह हुआ, जिस वक्त पार्टी के कार्यालय पर हमला हुआ दफ्तर में कम संख्या में कार्यकर्ता थे। अचानक हुए हमले से अफरा तफरी मच गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं के मुताबिक कई युवक एक साथ आए और सो रहे कार्यकर्ताओं पर धावा बोल दिया। हमले में बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद पथराव भी हुआ। जिसे कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को नुकसान हुआ है। इलाके में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार इस पर निगाहें बनाई हुई है। किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर प्रशासन एतिहातन सख्ती बरत रहा है।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here