मुंबई : कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाई जाने के बाद एक बार फिर भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कालकार राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के निशाने पर आ गयी है। मनसे ने साफ़ कर दिया है की भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को लात-जूतों से मार कर बाहर निकाल देना चाहिए।
जब तक कुलभूषण जाधव सकुशल भारत नहीं लौट आता तबतक किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को मुंबई में रहने नहीं देंगे। अगर कहीं भी किसी ने उनकी मदद करने की कोशिश की तम मनसे का दुश्मन होगा देश का दुश्मन होगा। इस बार ऐसा सबख सिखाया जाएगा की फिर कोई कभी किसी पाकिस्तानी की मदद के बारे में सोंच भी नहीं पायेगा।
मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना सदधते हुए कहा की, मोदी जी ने बहुत पाकिस्तान जा जा कर उनका केक खाया है। अब देखिये बदले में हमें क्या मिल रहा है। पाकिस्तान एक आतंकवादी देश हैं और फिर भी हम उनका साथ से देते हैं। पाकिस्तानी लोग लातों के भूत हैं बातों से नहीं मानेंगे। मोदी जी से विनती हैं की इस देश के बेटे को भारत लेकर आये और जबतक कुलभूषण भारत नहीं आता तबतक पाकिस्तानीयों का विजा रद्द कर उन्हे भारत से मारमार कर भगा दें।
Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here