विवादित विमान सौदे राफेल मामले में एक नया मोड़ आ गया है। भारतीय वायुसेना के राफ़ेल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम में घुसपैठ की केशिश की गई है। यह कोशिश पेरिस के दफ्तर में हुई जिस पर भारतीय रक्षा मंत्रालय अपनी नजर रखे हुए है।

खबरों के मुताबिक पेरिस गई इंडियन एयरफोर्स की राफेल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम से डील से जुड़े दस्तावेज चुराने की कोशिश हुई है। ये घटना फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार रात हुई। वायुसेना ने रक्षा मंत्रालय को इस घटना की जानकारी दे दी है।

पेरिस में इंडियन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन-रैंक अधिकारी करते हैं। रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायुसेना और फ्रांसीसी दूतावास ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों से यह खबर दी है।

देश में राफेल डील को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार को लगातार घेरती रही है। कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी पर यूपीए सरकार के समय हुई राफेल डील को कैंसिल करके उद्योगपति अनिल अंबानी की ऑफसेट कंपनी के हाथ में डील देने का आरोप लगाती आई है।

Adv from Sponsors