मुंबई: RTI आवेदन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मोदी सहित मंत्रियों ने देश-विदेश यात्रा में 393 करोड़ रूपए लुटाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के मंत्री और राज्यमंत्रियों ने गत 5 वर्ष में जमकर विदेश और घरेलू यात्राएं की हैं। इन यात्राओं पर कुल मिलाकर 393 करोड़ 57 लाख 51 हजार 890 रुपए खर्च होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को कॅबिनेट अफेअर्स के वेतन और खाता विभाग ने दी हैं।

सर्वाधिक खर्च विदेश यात्राओं पर हुआ हैं उसकी रकम 292 करोड़ हैं वहीं घरेलू यात्राओं पर 101 करोड़ खर्च हुआ हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्री और राज्यमंत्रियों द्वारा गत 5 वर्ष में विदेश और घरेलू यात्राओं पर किए हुए खर्च की जानकारी मांगी थी। जिसपर ये जानकारियां उपलब्ध कराई है है।

कॅबिनेट अफेअर्स के वेतन और लेखा विभाग के वरिष्ठ लेखा अधिकारी सतीश गोयल ने अनिल गलगली को ई-लेखा के आधार पर उनके रेकॉर्ड पर उपलब्ध वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2019 तक इन 5 वर्षों में विदेश और घरेलू यात्राओं पर हुए कुल खर्च के आकंड़े दिए हैं इनमें कैबिनेट और राज्यमंत्रियों का विदेश और घरेलू यात्राओं पर हुए खर्च शामिल हैं। इसमें प्रधानमंत्री सहित कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के नामों का ज़िक्र नहीं हैं।

गत 5 वर्षों में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश यात्राओं पर कुल 262 करोड़ 83 लाख 10 हजार 685 रुपए खर्च किए और घरेलू यात्राओं पर 48 करोड़ 53 लाख 9 हजार 584 रुपए खर्च किए हैं। वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश यात्राओं पर 29 करोड़ 12 लाख 5 हजार 170 रुपए खर्च किए हैं और घरेलू यात्राओं पर 53 करोड़ 9 लाख 26 हजार 451 रुपए खर्च किए हैं।

अनिल गलगली के अनुसार विदेश घरेलू यात्राएं जमकर हुई हैं और कुल खर्च का रेकॉर्ड भी हैं लेकिन किस मंत्री और राज्यमंत्री ने कितनी यात्राएं की हैं इसका ब्यौरा खर्च के साथ देने की कोशिश नहीं की गई। इसका ब्यौरा केंद्र सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए।

Adv from Sponsors