modi-mother-garba-dance-vid

देशभर में दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने दिवाली को अपने-अपने तौर-तरीकों घर में हर्ष और उल्लास से मनाई, वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। त्यौहार के इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन भी अपने घर में पूजा की. इतना ही नहीं उन्होंने दिवाली पर गरबा भी किया. अब उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हीराबेन के इस अनोखे अंदाज का यह वीडियो पांडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने भी शेयर अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है. किरण बेदी ने जो वीडियो शेयर किया उसमें हीराबेन अपने घर में चर्चित सिंगर फाल्गुनी पाठक के गाने पर गरबा कर रही हैं. साथ ही किरण बेदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ’97 की उम्र में दीवाली का उत्साह देखने लायक है. ये नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन हैं जो अपने घर में दीवाली मना रही हैं.

बता दें कि हीराबेन 97 साल की उम्र में त्यौहार को लेकर इतना उत्साह और प्यार भरा अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपना-अपना पैर भी दे रहे हैं. हालांकि यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि यह वीडियो इसी दिवाली का है या फिर पुराना है. लेकिन जो भी लोगो द्वारा इस वीडियो को ढेरों प्यार मिल रहा है.

Adv from Sponsors