नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 में दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा हत्या के गवाह मनीष को गोली मारने का मामला सामने आया है। दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गोलियों का शिकार मनीष गंभीर रूप से घायल है और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां पर उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, शख्स को गोली मारने की यह पूरी घटना शुक्रवार की है। पुलिस इसकी जांच के साथ आरोपितों की तलाश में भी जुट गई है। पूरी घटना के बाबत एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश मनीष पर फायरिंग करते हैं?
रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात बदमाशों ने हत्या के मामले में गवाह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। बदमाशों ने मौके पर करीब 20 राउंड फायरिंग की थी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनीष के रूप में की गई है। उन्हें रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची केएनकाटजू मार्ग थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है और मौके पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। आशंका है कि गैंगवार के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। मनीष बादली इलाके के खेड़ा खुर्द गांव में परिवार के साथ रहते हैं। वह शुक्रवार की रात रोहिणी सेक्टर 11 में बंसीवाला स्वीट्स के पास अपनी कार में बैठे थे। तभी वहां पहुंचे कार सवार बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी।
Adv from Sponsors