देश में कोरोना के मामलों में एक ही दिन में 10 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है जिसने फिर से लोगों के साथ-साथ सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,353 नए मामले सामने आए हैं।सक्रिय मामले 140 दिन में सबसे कम 3,86,351 हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.45 फीसदी हो गई है। बता दें कि पिछले दो सप्ताह में नौ राज्यों के 37 जिलों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। इनमें केरल के 11 जिले और तमिलनाडु के सात जिले शामिल हैं। इसके अलावा 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 44 जिलों में साप्ताहित सकारात्मकता दर 10 फीसदी से अधिक है।

बीते मंगलवार को 24 घंटे में 28,204 हजार मामले ही आए थे
मंगलवार को बीते 24 घंटे में 28,204 हजार नए मामले सामने आए थे जबकि 373 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 41 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जबकि कोरोना रिकवरी  दर बढ़कर 97.49 थी।

केरल के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। यहां मंगलवार को 419 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 186 ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां नए केस 11 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 505 संक्रमित मिले थे।

राज्य में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 16 दिन से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इसमें 232 की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां 2,318 मरीजों का इलाज चल रहा है। पूरे देश की बात करें तो मंगलवार को 38,335 नए मरीज मिले, 39,609 ठीक हुए और 496 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 1,399 की कमी आई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,335
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,609
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 496
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.29 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.80 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

पांच प्रदेशों में एक से अधिक है ‘आर नंबर’
केंद्र सरकार के अनुसार पांच राज्यों में ‘आर नंबर’ एक से अधिक है। ये राज्य हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश हैं। बता दें कि ‘आर नंबर’ एक व्यक्ति द्वारा अपने संक्रमित रहने की कुल अवधि के दौरान उत्पन्न नए संक्रमणों की औसत संख्या होती है। जब आर नंबर एक से अधिक होता है, तो इसका मतलब है कि मामले बढ़ रहे हैं और इसे नियंत्रित करने की जरूरत है।

86 नमूनों में हुई डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि
भारत में नौ अगस्त तक 86 नमूनों में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 34 नमूने महाराष्ट्र के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 28,204 नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा पिछले 147 दिनों में सबसे कम है। देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या अब तीन करोड़ 19 लाख 98 हजार 158 हो गई है।

 

Adv from Sponsors