odhisa Truck Fire

नई दिल्ली। ओडिशा में बीफ के शक में एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया। यह पूरी घटना ओडिशा के बेरहामपुर की है जहां ट्रक के पलट जाने के बाद उसमें आग लगा दी।

पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि भीड़ ने आरोप लगाया है कि ट्रक में बीफ था। उन्होंने कहा कि भीड़ ने जब हमला किया तो ट्रक चालक और क्लीनर दोनों वहां से फरार हो गए। ये ट्रक बिहार से मुंबई जा रहा था और रास्ते में संतुलन बिगड़ने से पलट गया था। इसके बाद ट्रक से एक पैकेट गिर गया, जिसे देख भीड़ गुस्से में आ गई और ट्रक को आग लगा दी।

बेरहामपुर सदर के एसडीपीओ अशोक कुमार मोहंती ने कहा कि पैकेट की जांच कराई जाएगी। ताकि यह पता चल सके कि उसमें बीफ है या नहीं। इस बीच इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस से लोग ट्रक चालक और क्लीनर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इसके विरोध मे लोगों ने सड़क को जाम भी कर दिया था फिलहाल, जाम समाप्त हो गया है।

 

Adv from Sponsors