mmbs-docter-become-saint

एमबीबीएस टॉपर और अरबपति परिवार की बेटी हिना हिंगड ने सांसारिक जीवन त्याग दिया है। बुधवार को हिना ने सूरत में दीक्षा ग्रहण की। हिना ने पूरे विधि और जैन परंपरा के अनुसार दीक्षा ग्रहण की। उनका दीक्षा कार्यक्रम बुधवार सुबह से शुरू होकर दोपहर के बाद संपन्न हुआ। जैन परंपरा से दीक्षा लेने के बाद हिना हिंगड़ की पहचान अब साध्वी श्री विशारदमाल हो गई।

हिना पिछले 12 सालों से अपने माता पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों को दीक्षा लेने के लिए मना रही थीं। हिना का मानना है कि सांसारिक जीवन छोड़कर जैन भिक्षु

हिना ने आध्यात्मिक गुरु आचार्य विजय यशोवर्मा सुरेश्वरजी महाराज से दीक्षा ली। 28 साल की हिना अरबपति परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अहमदनगर यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट हिना पिछले 3 सालों से प्रैक्टिस कर रही थीं। वह अपने छात्र जीवन में ही आध्यात्मिकता की तरफ आकर्षित हो गई थीं।

Adv from Sponsors