IPL के 14वें सीजन का आग़ाज़ हो चुका है। शुक्रवार को चेन्नई में खेले गए पहले मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। मैच में RCB के ग्लेन मैक्सवेल ने 2018 के बाद IPL में अपना पहला छक्का लगाया। वहीं, मुंबई टीम के क्रुणाल पंड्या महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के चक्कर में बैट तोड़ बैठे।

पिछली बार मैक्सवेल ने 27 अप्रैल 2018 को दिल्ली में मिचेल जॉनसन की गेंद पर छक्का लगाया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 19 पारियां और 171 गेंदें खेलीं, पर सिक्स नहीं लगा पाए। 2019 में मैक्सवेल IPL नहीं खेले थे। जबकि 2020 में वे पंजाब की ओर से खेलते हुए एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे।

Adv from Sponsors