Maratha-Kranti-Morcha

नई दिल्ली। मुंबई की सड़कों पर आज लाखों की तादात में मराठा उतर आए हैं। जिसकी वजह से आज सुबह से ही पूरा मुंबई जाम की चपेट में आ गया है। मराठा क्रांति मोर्चा की रैली की वजह से मुंबई में जगह-जगह जाम देखने को मिल रहा है। ठाणे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जबरदस्त जाम देखने को मिल रहा है। वहीं सड़कों पर जाम के मद्देनजर लोकल ट्रेन के लिए भारी संख्या में लोग इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल मुंबई में लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर आरक्षण की मांग को लेकर उतरे हैं। राज्य में मराठाओं को नौकरी में आरक्षण दिया जाए इसके लिए मराठा क्रांति मूक मोर्चा ने महाराष्ट्र में 9 अगस्त को 57 जगहों पर रैली निकालने की घोषणा की थी।

मांग को देखते हुए राज्य की पुलिस ने चौकस व्यवस्था की है। एतिहातन स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार लगातार इस पर नजरे बनाई हुई है, मदद के लिए पड़ोसी राज्यों को भी जानकारी दी जा चुकी है।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here